, ,

सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यासरत वरिष्ठ अधिवक्ता नेहा शर्मा बनीं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस

कमल हंदूजा बदलता स्वरूप हरियाणा, हिसार। नई दिल्ली सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यासरत वरिष्ठ अधिवक्ता नेहा शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्र हितैषी विचारधारा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाले सहयोगी संगठन भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस का नया राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस…

1 minute

Read Time

कमल हंदूजा

बदलता स्वरूप हरियाणा, हिसार। नई दिल्ली सर्वोच्च न्यायालय में अभ्यासरत वरिष्ठ अधिवक्ता नेहा शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्र हितैषी विचारधारा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने वाले सहयोगी संगठन भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस का नया राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस की मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव सीमा स्वरूप का कार्यकाल पूरा होने पर उनके स्थान पर वरिष्ठ अधिवक्ता नेहा शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए लम्बे समय से कड़ी मेहनत करने और पार्टी के प्रति समर्पण को मध्य नजर रखते हुए, उन्हें संगठन में अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी महत्वपूर्ण नियुक्ति पर वरिष्ठ अधिवक्ता नेहा शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तराखंड एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र सिरसा, बहन कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब एवं सांसद लोकसभा सरदार डॉक्टर चरणजीत सिंह चन्नी, भारतीय राष्ट्रीय इंदिरा गांधी किसान मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सज्जन सिंह नरवाना का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने आज उन्हें जो इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ निभाएंगी और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता नेहा शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी संगठन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।