,

पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध किया मुकदमा पंजीकृत

बदलता स्वरूप कर्नलगंज, गोंडा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम गोनवा कुर्मिन पुरवा निवासी विजयलक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसमे इसी गांव के निवासी तिलई उनकी पत्नी और बेटी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि 15 अगस्त की देर…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप कर्नलगंज, गोंडा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम गोनवा कुर्मिन पुरवा निवासी विजयलक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जिसमे इसी गांव के निवासी तिलई उनकी पत्नी और बेटी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि 15 अगस्त की देर शाम को वह शौच के लिए अपनी जेठानी के साथ खेत में गई थी। जब खेतों में देखा तो छुट्टा जानवर खेत में चर रहे थे। उनकी जेठानी जानवरों को भगाने लगी। इतने में गांव के ही तिलई ने आकर उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ किया उसके कपड़े फाड़ दिये और अश्लील हरकत करते हुए खेत में पटक दिया। इस बीच उनकी जेठानी आ गई और शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो वह धमकी देते हुए भाग निकले। जब वह अपने घर पहुंची तो तिलई, उनकी पत्नी और बेटी उनके घर पर आए और घर में घुसकर मारपीट किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल श्रीधर पाठक का कहना है कि पुराना मामला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी विवेचना कराई जा रही है।