बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मण्डल के लखनऊ, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, आनन्दनगर, मैलानी एवं सीतापुर स्टेशनों के परिसर में रेलवे यात्रियों तथा कर्मचारियों के अवलोकनार्थ “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित आज एक दिवसीय फोटोे प्रदर्शनी लगायी गयी। फोटो प्रदर्शनी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन वयोवृद्ध सेवानिवृृत्त रेल कर्मचारियों एवं समाज सेवियों द्वारा किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में गोरखपुर जं0 स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन ललित मोहन राव समाजसेवी द्वारा किया गया। बस्ती स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन रामबहाल शर्मा, भूतपूर्व रेलकर्मी द्वारा किया गया। गोण्डा जं0 स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन पंकज श्रीवास्तव सदस्य जेडआरयूसीसी द्वारा किया गया। आनन्दनगर स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन जयप्रकाश लाल पूर्व चेयर मैन एवं अशोक चौरसिया समाज सेवी एवं डा0 रामनारायण चौरसिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा किया गया। सीतापुर जं0 स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कृष्णानन्द तिवारी, समाजसेवी द्वारा किया गया। लखनऊ जं0 स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन अरविन्द पाण्डेय स्टेशन निदेशक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी स्टेशनों पर रेलकर्मियों एवं स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।इस अवसर पर गोरखपुर जं0 स्टेशन पर संजय कुमार शर्मा स्टेशन प्रबन्धक, एस.पी.सिंह सहायक मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर, अनूप कुमार हित निरीक्षक, डीसीआई डी.के. श्रीवास्तव एवं विशाल कुमार मुकार्याधि, लखनऊ जं0 स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक ए.के. पाण्डेय, मो0 जुनैद हित निरीक्षक, बस्ती स्टेशन पर सहायक मण्डल इंजीनियर प्रियांजुल शुक्ला, नसीम अहमद स्टेशन अधीक्षक एवं संजय द्विवेदी हित निरीक्षक, गोण्डा जं0 स्टेशन पर सुबोध शंकर मुख्य हित निरीक्षक व मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक एवं रायसिंह मीणा स्टेशन अधीक्षक, आनन्दनगर स्टेशन पर ओ.पी. त्रिपाठी स्टेशन अधीक्षक, राम सिंह मुख्य हित निरीक्षक, सीतापुर जं0 स्टेशन पर विजयंक गर्ग सहायक मण्डल इंजीनियर, राजकुमार मुख्य हित निरीक्षक, स्टेशन अधीक्षक श्री छानमान सोनकर एवं एन.ई.रेलवे यूनियन लखनऊ मण्डल के प्रतिनिधिगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
सभी स्टेशनों पर मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत मण्डल के लखनऊ, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, आनन्दनगर, मैलानी एवं सीतापुर स्टेशनों के परिसर में रेलवे यात्रियों तथा कर्मचारियों के अवलोकनार्थ “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित आज एक दिवसीय फोटोे प्रदर्शनी लगायी गयी। फोटो प्रदर्शनी…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





