अमित शरण
बदलता स्वरूप फतेहपुर। प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों में प्रत्येक माह की 15 तारीख को निःक्षय दिवस मनाया जाता है जिसके अंतर्गत आज सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा गोद लिए हुए छः नए टीबी मरीज सना, बुधराम, मरियम, अनीता, तजेश्वरी, आकाश को पोषण सामग्री बोर्नवीटा, मूंगफली, चना, सत्तू, गुड़ इत्यादि दी गई। यह सारी सामग्री प्रत्येक माह उनके चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी। इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अजीत सिंह, गोरेलाल, अरुण मिश्र, राकेश कुमार व प्रमुख सहयोगी हिमांशु श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण सामग्री
अमित शरणबदलता स्वरूप फतेहपुर। प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों में प्रत्येक माह की 15 तारीख को निःक्षय दिवस मनाया जाता है जिसके अंतर्गत आज सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा गोद…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





