महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर राजकीय श्री राम चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी.के. वर्मा ने झंडा रोहण किया। इस पुनीत अवसर पर डॉक्टर वर्मा ने उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए यशस्वी चिकित्सक डॉक्टर इन्द्रभान विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कहा जाता कि डॉक्टर भगवान का स्वरूप होते है। वस्तुतः डॉक्टर इन्द्रभान विश्वकर्मा मरीजों के मसीहा हैं इनकी योग्यता, सेवा भावना सराहनीय है, हॉस्पिटल में सबसे पहले आकर ओपीडी में मरीजों का उपचार करना और सबसे बाद में जाना उनकी सेवा में शुमार है। जब तक एक भी मरीज ओपीडी में है डॉक्टर इन्द्रभान विश्वकर्मा ओपीडी छोड़ कर नही जाते। मरीजों की सेवा ही अपना धर्म समझने वाले डॉक्टर इन्द्रभान विश्वकर्मा ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना ही अनगिनत मरीजों को जीवनदान दिया है। डॉक्टर इन्द्रभान विश्वकर्मा की सेवा की सराहना करना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वी.के. वर्मा के कुशल निर्देशन में श्री राम चिकित्सालय में मरीजों की सभी प्रकार के उपचार की उत्तम व्यवस्था है।
स्वतंत्रता दिवस पर्व पर डॉ. इन्द्र भान विश्वकर्मा को किया गया सम्मानित
महेन्द्र कुमार उपाध्यायबदलता स्वरूप अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर राजकीय श्री राम चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी.के. वर्मा ने झंडा रोहण किया। इस पुनीत अवसर पर डॉक्टर वर्मा ने उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए यशस्वी चिकित्सक डॉक्टर इन्द्रभान विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कहा जाता कि डॉक्टर भगवान…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





