,

साकेत मिश्र ने किया नवनिर्मित आरसीसी रोड का लोकार्पण

नितिश कुमार तिवारी बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य साकेत मिश्र ने गिलौला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दिकौली में नवनिर्मित आरसीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को सड़क समर्पित करते हुए, क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान साकेत…

1 minute

Read Time

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य साकेत मिश्र ने गिलौला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दिकौली में नवनिर्मित आरसीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को सड़क समर्पित करते हुए, क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान साकेत मिश्र ने ग्रामवासियों के साथ संवाद किया और उनकी क्षेत्रीय समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अपना दल एस के जिला महासचिव बंटी शर्मा ने किया। वहीं मुख्य अतिथि साकेत मिश्र का स्वागत पूर्व प्रधान प्रदीप चौधरी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बब्बू शर्मा द्वारा अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर लालजी शर्मा, सुरेश वर्मा, विकास वर्मा, सौरभ वर्मा, गिरजा निवास, दिनेश पाण्डेय सहित भारी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।