बदलता स्वरूप गोंडा। हिंदुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड कंपनी ने जिले में किसानों के बीच कृषि विकास की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष जीप अभियान का आयोजन किया।अभियान की शुरुआत जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की।जीप अभियान का उद्देश्य किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीक को उर्वरक उपयोग और फसल प्रबंधन की जानकारी पहुंचाना है।इस अभियान में HURL टीम से जिला विपणन अधिकारी सूरज सिंह, सहायक अधिकारी सुमित तिवारी ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों को कृषि संबंधित जानकारियां दी।किसानों को उर्वरक का उचित उपयोग उल्लेख पद्धत के फसल संरक्षण के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।साथ ही साथ HURL पीएम प्रणाम योजना के उत्पादों के बारे में जानकारी दी।जिला कृषि अधिकारी ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की यह अभियान किसानों तक सीधा पहुंचाकर उन्हें आवश्यक जानकारी देने का एक प्रभावी तरीका है।किसानों को नई तकनीकी और उर्वरक का सही उपयोग के बारे में जानकारी का मौका मिलेगा।किसानों को फसल उत्पादन में सुधार लाने में मदद करेगा।जीप अभियान के माध्यम से कंपनी कर्मी गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रहे हैं।कृषि विकास के लिए आवश्यक संसाधनों और तकनीक से अवगत करा रहे हैं।अभियान के दौरान किसानों ने HURL टीम से अपनी समस्याएं साझा की।और सुझाव दिये इस समस्याओं और सुझाव को गंभीरता से सुनकर समाधान के उपाय बताए।जिससे किसानों के चेहरे पर उत्साह और विश्वास देखा गया।जीप अभियान से जनपद के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। जो उन्हें आधुनिक कृषि पद्धति और उर्वरकों के उपयोग से लाभान्वित करेगा।और उनके जीवन स्तर में सुधार लाएगा।इस पूरे अभियान में जिला कृषि कार्यालय बढ़-चढ़कर अपनी उपलब्धता बनाए रखी। इसके लिए इस HURL के जिला विपणन अधिकारी ने सभी किसानों व मौजूद लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदुस्तान उर्वरक कंपनी ने जीप अभियान के अंतर्गत किया जागरूक
बदलता स्वरूप गोंडा। हिंदुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड कंपनी ने जिले में किसानों के बीच कृषि विकास की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष जीप अभियान का आयोजन किया।अभियान की शुरुआत जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की।जीप अभियान का उद्देश्य किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीक को उर्वरक उपयोग और फसल…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





