,

कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

अमित शरण बॉबी बदलता स्वरूप फतेहपुर। स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज वी०आई०पी० रोड, फतेहपुर में ३५वीं क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रान्तों से आई टीमों के भैया एवम बहनों से क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने परिचय लियाः इस दौरान क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, सह संगठन…

1 minute

Read Time

अमित शरण बॉबी

बदलता स्वरूप फतेहपुर। स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज वी०आई०पी० रोड, फतेहपुर में ३५वीं क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रान्तों से आई टीमों के भैया एवम बहनों से क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने परिचय लियाः इस दौरान क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, सह संगठन मंत्री राम मनोहर, सम्भाग निरीक्षक अजय दुबे एवम विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह और सभी कोच एवम शारीरिक के आचार्य एवम आचार्या उपस्थित रहे। दिन भर चली विभिन्न प्रतियोगिता गोरक्ष प्रान्त नगरीय से किशोर वर्ग भैया एवं काशी प्रान्त नगरीय किशोर वर्ग भैया ने जीत हासिल की तथा काशी प्रान्त नगरीय किशोर वर्ग बहिन एवं अवध प्रान्त नगरीय किशोर वर्ग बहिन ने जीत दर्ज की। काशी प्रान्त नगरीय तरूण वर्ग बहिन एवं गोरक्ष प्रान्त नगरीय तरूण वर्ग बहिन ने जीत दर्ज की। बैडमिन्टन में तरूण वर्ग में पहला स्थान काशी प्रान्त दूसरा स्थान तरूण वर्ग कानपुर प्रान्त तीसरा स्थान अवध प्रान्त ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग में पहला स्थान कानपुर प्रान्त, दूसरा काशी प्रान्त तीसरा गोरक्ष प्रान्त, बाल वर्ग में पहला स्थान गोरक्ष प्रान्त दूसरे पर अवथ प्रान्त तीसरे स्थान पर कानपुर प्रान्त रही। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों उत्साह बढ़ाया।