नितिश कुमार तिवारीबदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में रविवार 18 अगस्त को कमान्डेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के निर्देशानुसार वाहिनी मुख्यालय भिनगा में सीमावर्ती क्षेत्रों से आई एकल अभियान संस्था की आचार्य बहनों ने एस.एस.बी. जवानो को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन महोत्सव मनाया। इस मौके पर कार्यवाहक कमाण्डेन्ट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने सीमावर्ती क्षेत्रों की एकल अभियान संस्था की आचार्य बहनों का स्वागत करते हुए कहा, रक्षाबंधन का पर्व हमारे सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, देश के वीर सैनिक सरहद की सुरक्षा में अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर तैनात रहते है रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं लौट पाते है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें न केवल परिवार से जुड़ाव का अहसास कराता है, बल्कि उन्हें और भी ज्यादा आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। इस अवसर पर एकल अभियान की आचार्य बहनों का आभार व्यक्त करते कहा कि यह रक्षा सूत्र जवानों के मनोबल को और अधिक सशक्त करेगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर एकल अभियान संस्था की आचार्य बहनों ने अधिकारियों एवं जवानो के कलाईयों पर रक्षा सूत्र बाधा और देश की सुरक्षा का वचन माँगा, भाईयों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया और उनके साथ देश की सुरक्षा का भरोसा दिया। आचार्य बहनों ने जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और उनके द्वारा देश की सुरक्षा के लिए किए जा रहे अतुलनीय प्रयासों की सराहना की। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में उप कमाण्डेन्ट निरुपेश कुमार,उप कमाण्डेन्ट सोनू कुमार और अन्य बल कार्मिक और एकल अभियान संस्था की आचार्य बहने एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
एकल अभियान संस्था की आचार्य बहनों ने एसएसबी जवानों को बांधी राखी
नितिश कुमार तिवारीबदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में रविवार 18 अगस्त को कमान्डेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा के निर्देशानुसार वाहिनी मुख्यालय भिनगा में सीमावर्ती क्षेत्रों से आई एकल अभियान संस्था की आचार्य बहनों ने एस.एस.बी. जवानो को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन महोत्सव मनाया। इस मौके पर कार्यवाहक कमाण्डेन्ट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने सीमावर्ती…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





