बदलता स्वरूप गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा देर रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के साथ थाना इटियाथोक का औचक निरीक्षण किया । जिसमें थाना परिसर, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने रिकार्डों को अद्यतन करने व साफ सफाई रखने एवं महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने के त्योहार, मासिक व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया तथा सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक ने एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्र0नि0 दुर्ग विजय सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*मीडिया सेल, गोण्डा।*
एसपी ने देर रात्रि थाना इटियाथोक का किया औचक निरीक्षण
बदलता स्वरूप गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा देर रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के साथ थाना इटियाथोक का औचक निरीक्षण किया । जिसमें थाना परिसर, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने रिकार्डों को अद्यतन…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





