बदलता स्वरूप फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के सीर इब्राहिमपुर की रहने वाली कुशल देवी पत्नी उधम सिंह ने पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि प्रार्थिनी का पुत्र गौरव सिंह जिसकी उम्र लगभग 26 वर्ष है। 21 अगस्त को 6 बजे सायं रिश्तेदारी से वापस घर आ रहा था तो गांव के पास ही हुसैनगंज पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई और उसके बाद इन लोगों ने आरोप लगाया कि अभी तक उन लोगों को यह नहीं पता कि आखिर उनके बेटे को किस लिए पुलिस ले गई है। उन्होंने बताया कि पूंछताछ पर कुछ भी पता नहीं चल रहा है बेवजह उनके बेटे को परेशान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उसका अपराध तो पुलिस बताएं कि उसे किस जुर्म में पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक से दिए गए शिकायती पत्र में कुशल देवी ने न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
बदलता स्वरूप फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के सीर इब्राहिमपुर की रहने वाली कुशल देवी पत्नी उधम सिंह ने पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि प्रार्थिनी का पुत्र गौरव सिंह जिसकी उम्र लगभग 26 वर्ष है। 21 अगस्त को 6 बजे सायं रिश्तेदारी से वापस घर आ रहा था तो गांव के…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





