,

जल्द ही जनपद के खिलाडियो को टेबल टेनिस का मिलेगा प्लेट फार्म

बदलता स्वरूप गोंडा। जनपद में जहां टेबल टेनिस खेलने हेतु खिलाड़ी ललाईत रहते हैं l उन्हें उचित प्लेटफार्म न मिल पाने के कारण वंचित रहना पड़ता है l जल्द ही गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन से संबंध गोंडा टेबल टेनिस एसोसिएशन का गठन किया जाएगा जो उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की देखरेख में संचालित होगा जनपद…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। जनपद में जहां टेबल टेनिस खेलने हेतु खिलाड़ी ललाईत रहते हैं l उन्हें उचित प्लेटफार्म न मिल पाने के कारण वंचित रहना पड़ता है l जल्द ही गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन से संबंध गोंडा टेबल टेनिस एसोसिएशन का गठन किया जाएगा जो उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की देखरेख में संचालित होगा जनपद गोंडा में टेबल टेनिस एसोसिएशन का संचालन सचिव डा .प्रत्यूष राज की देखरेख में आयोजित होगा । जिसमें ताइक्वांडो की तरह बच्चे टेबल टेनिस में भी नए कीर्तिमान हासिल कर जनपद का नाम प्रदेश में गौरवान्वित करेंगे । जल्द ही टेबल टेनिस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाएगा । जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक जनपद के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे l जिले स्तर पर एसोसिएशन का गठन करने के पश्चात खिलाड़ियों को हर एक सुविधा प्रदान की जाएगी । उक्त संगठन में सभी उम्र के बालक बालिका व पुरुष महिला प्रतिभाग कर सकेंगे।