*दहेज हत्यारोपी गिरफ्तार*

बदलता स्वरूप गोण्डा। वादिनी द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 148/2024 धारा 498A, 304B, 120B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम सोनू…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। वादिनी द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 148/2024 धारा 498A, 304B, 120B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम सोनू पासवान पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी करनैलगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए षड़यन्त्रकारी अभियुक्त मनोज कुमार पासवान पुत्र स्व0 स्वामीनाथ निवासी पुरैना थाना परसपुर जनपद गोण्डा को आज दिनांक 12.07.2024 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।