,

सर्राफा बाजार व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में एसपी ने किया पैदल गस्त

बदलता स्वरूप गोण्डा। आज पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। आमजनमानस से जनसंवाद स्थापित कर शासन के द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया गया तथा सभी…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोण्डा। आज पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। आमजनमानस से जनसंवाद स्थापित कर शासन के द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया गया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार, कस्बा, चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता रखते हुए संवेदनशील स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों से निगरानी की जा रही है। आवागमन के मार्गो, संवेदनशील स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रभावी मोबाइल पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है। आमजनमानस को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर प्र0नि0 को0 नगर मनोज पाठक सहित अन्य मौजूद रहें।