बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में आज मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक इंफ्रा0 राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा0 शिल्पी कन्नौजिया तथा शाखाधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 18 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि यात्री सुरक्षा तथा संरक्षित टेन परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए हमारे रेल कर्मियों द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी निष्ठा पूर्वक ड्यूटी सम्पादित की जाती है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा को और बल प्रदान करने की दिशा में उनके योगदान को आज सम्मानित किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में आर.पी.पाण्डेय मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ल.जं., राजेन्द्र कुमार बॉगड़ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सीतापुर, विनोद कुमार ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, आकाश कुमार ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, अनिल कुमार पासवान ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, रविन्द्र कुमार ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, विनोद कुमार वेल्डर-।।/बिसवां, नित्यानन्द मौर्य ब्लैक स्मिथ बिसवां, रविकान्त गौड़ ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, रोहित कुमार ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, रतीराम ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, शैलेन्द्र कुमार ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, विंध्याचल सिंह जे.ई. पी.वे. बिसवां, राम मगन ट्रैकमेन्टेनर बिसवां, शेभित कुमार लोको पायलट रोज़ा जं0, प्रदीप कुमार सहायक लोको पायलट रोज़ा जं0, सुनील कुमार यादव टेन मैनेजर रोजा़ जं0 तथा संजय कुमार स्टेशन मास्टरपरसेन्डी उपस्थित थे। इसी क्रम में संरक्षा के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ योगदान प्रदान करने के लिए 01 अधिकारी एवं 06 अन्य कर्मचारियों को भी संरक्षा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में अरविन्द पाण्डेय स्टेशन निदेशक लजं0, अनिल कुमार पाण्डेय स्टेशन अधीक्षक लजं0, मकबूल अहमद कॉटावाला लजं0, जसवीर सिंह उप निरीक्षक रेसुब लजं0,गोविन्द प्रताप सिंह सहायक उप निरीक्षक रेसुब लजं0, दिनेश कुमार कार्यालय अधीक्षक लजं0, आशीष कुमार वेटिंग रुम बेयरर लजं0 उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर समन्वय, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन एवं अन्य अधिकारी तथा संरक्षा सलाहकार व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
डीआरएम ने रेल कर्मियों को किया सम्मानित
बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में आज मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक इंफ्रा0 राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा0 शिल्पी कन्नौजिया तथा शाखाधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का…
Tags: taja khabar
Previous Post
Next Post
You May Have Missed






