, , ,

सेवानिवृत्ति हुए 18 रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के बहुउद्देशीय हाल में आज सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा 18 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के बहुउद्देशीय हाल में आज सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव द्वारा 18 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मण्डल के मण्डल मंत्री आर.एन.गर्ग व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।