,

राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल अपने राजस्व विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर मादा – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

डॉ दिलीप जायसवाल, मंत्री ने तख्त श्री हरमंदिर में मत्था टेक गुरु का लिया आशीर्वाद बदलता स्वरूप पटना। सिख समाज द्वारा किशनगंज में स्थापित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज की स्थापना काल से ही डॉ दिलीप जायसवाल जुड़े रहे हैं। इन्होंने कॉलेज की कहां से कहां पहुंचा दिया। सबसे बड़ी उपलब्धि तो यह हुई कि अब,…

2 minutes

Read Time

डॉ दिलीप जायसवाल, मंत्री ने तख्त श्री हरमंदिर में मत्था टेक गुरु का लिया आशीर्वाद

बदलता स्वरूप पटना। सिख समाज द्वारा किशनगंज में स्थापित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज की स्थापना काल से ही डॉ दिलीप जायसवाल जुड़े रहे हैं। इन्होंने कॉलेज की कहां से कहां पहुंचा दिया। सबसे बड़ी उपलब्धि तो यह हुई कि अब, माता गुजरी विश्वविद्यालय की भी स्थापना डॉ दिलीप जायसवाल के कुशल नेतृत्व में हो गई। इनकी ईमानदारी, लगनशीलता और कर्मठता के कारण माता गुजरी कॉलेज दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रही है। सीमांचल के गांधी के रुप में चर्चित डॉ दिलीप जायसवाल वैसे तो भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। बावजूद इसके इनकी पैठ सीमांचल के मुस्लिम समुदाय के बीच भी है, जो इनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। डॉ दिलीप जायसवाल बिहार प्रदेश भाजपा कमिटी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कई टर्म से एमएलसी रहे हैं। वर्तमान में बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं डॉ दिलीप जायसवाल। पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर में मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया, सिख समाज के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान हेतु आश्वासन दिया। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कही। आगे डॉ वर्मा ने कहा जब से इन्होंने मंत्री का पद भार ग्रहण किया तब से वर्षों से कुंडली मार कर अंचलों में बैठे राजस्व कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया। इतना ही नहीं लगभग तीन दर्जन भ्रष्ट अंचल अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की गई। इससे भी आगे बढ़ कर मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने भ्रष्ट अंचल अधिकारियों के आय से अधिक सम्पत्ति की जांच भी कराने का आदेश दे दिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है की राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल अपने विभाग को भष्टाचार मुक्त विभाग बनाने पर आमदा हैं, इसका सुपरिणाम बहुत जल्द बिहार वासियों को दिखने लगेगा। आज ही राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आहुत नियोजन पत्र वितरण समारोह में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने लगभग दस हज़ार युवक) युवतियों को राजस्व विभाग में विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र लेकर युवा वर्गों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। हर्षित हो युवक/युवतियों ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को साधुवाद दिया। नए कर्मियों के ज्वॉइन करते ही विभाग के कार्यों काफ़ी तेजी आयेगी , जिससे बिहार का विकास होगा।