, ,

*दहेज हत्या के मामले में एक गिरफ्तार*

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना खरगूपुर अंतर्गत दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी बहन को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना खरगूपुर अंतर्गत दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी बहन को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। अभियुक्त तीरथराम पुत्र स्वामीनाथ निवासी रनियापुर नरहरिया थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।