विश्वनाथ शुक्ला
अयोध्या।श्री राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ अयोध्या में तेजी से विकास कार्य शुरू हुए। इसी के तहत शहर के प्रमुख रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज का भी निर्माण कराया जा रहा है। शहर में छह स्थानों पर रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। पांच ओवर ब्रिज अभी अधूरी हैं जिन्हें पूरा होने में समय लगेगा।जीआईसी रोड से फतेहगंज चौराहा होकर लालबाग रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज अधूरा पड़ा है। 793 मीटर लम्बे फतेहगंज ओवरब्रिज को जीआईसी रोड से लालबाग स्थित एक महाविद्यालय तक बनाया जा रहा है। 80 करोड़ 67 लाख की लागत से बन रहे फतेहगंज ओवरब्रिज को अक्टूबर 2024 में तैयार होना था। लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है।दर्शन नगर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा ओवरब्रिज अधूरा दूसरी ओर दर्शन नगर रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज भी अभी अधूरा ही है। इस आरओबी यह ओवरब्रिज 614 मीटर का बन रहा है। इस फ्लाईओवर का निर्माण अभी 85 प्रतिशत ही हो सका है। रेलवे क्रासिंग पर कुछ हिस्से का निर्माण अभी अधूरा है। यहां पुल के अप्रोच रोड पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पुल का निर्माण मई 2022 में प्रारंभ हुआ था, जिसे अक्टूबर 2024 में बनकर तैयार होना था। लेकिन यह अभी अधूरा है।दिसंबर 2025 तक होगा पुल का निर्माण मोदहा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए गद्दोपुर से आने वाले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से करीब 100 मीटर तक पुल का एक हिस्सा बना है। लेकिन रेलवे लाइन पार केवल चार-पांच पिलर ही खड़े हैं। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित मोदहा रेलवे क्रासिंग पर 209 करोड़ की लागत से यह फोर लेन का आरओबी 740 मीटर लम्बा बनना है। फिलहाल सोमवार को ओवरब्रिज का निर्माण कार्य होता नहीं दिखा, जबकि इसे दिसंबर 2025 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य तय है। हालांकि अभी सैकड़ों मकान भी तोड़े जाने बाकी हैं।दूसरी ओर हलकारा का पुरवा अयोध्या धाम में दो आरओबी बनाए जा रहे हैं। यहां भी ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। पुल का कार्य ठप है। अभी तक सड़क पर लगे विद्युत पोल की न तो शिफ्टिंग हो सकी है और न ही ओवरब्रिज के नीचे आ रहे कुछ मकान ही टूटे हैं। सेतु निगम ने जिन एजेंसियों को कार्य दे रखा है, उन्हें भवन स्वामियों से भी जूझना पड़ रहा है। हालांकि भवन स्वामियों को पूरा मुआवजा दिये जाने का दावा सेतु निगम के अधिकारी करते हैं।उप्र राज्य सेतु निगम, अयोध्या डीपीएम राहुल अग्रवाल ने बताया “शहर में छह जगह आरओबी निर्माणाधीन हैं। सूर्यकुण्ड आरओबी तैयार है। कुछ कार्य बाकी है। यातायात संचालन शुरू हो गया है। मोदहा का कार्य अभी शुरू ही हुआ है। दर्शन नगर में 85 प्रतिशत, फतेहगंज में 90, हलकारा का पुरवा में एक पुल का कार्य 23 प्रतिशत और दूसरे का 65 प्रतिशत पूरा हो गया है। सभी जगह रिफ्लेक्टर साइन बोर्ड लगे हैं।
अयोध्या में ओवरब्रिज का निर्माण मे देरी:अक्टूबर में नहीं बनकर तैयार हुआ सूर्यकुंड ओवरब्रिज, फतेहगंज मे जनवरी तक होगा तैयार
विश्वनाथ शुक्लाअयोध्या।श्री राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ अयोध्या में तेजी से विकास कार्य शुरू हुए। इसी के तहत शहर के प्रमुख रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज का भी निर्माण कराया जा रहा है। शहर में छह स्थानों पर रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। पांच ओवर ब्रिज अभी अधूरी…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





