अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप ब्यूरो
फतेहपुर। आज दिन वृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला, पुरुष बैरक, चिकित्सालय, पाकशाला(रसोईघर), प्रशिक्षण केन्द्र(पाठशाला) आदि का निरीक्षण किया। महिला/पुरुष बैरक में निरुद्ध बंदियों से समस्या के बारे में पूँछा, बंदियों द्वारा बताया गया कि कोई समस्या नही है। अस्पताल के वार्ड में भर्ती बंदियों से बीमारी व ईलाज के बारे मे जानकारी ली, बंदियों द्वारा बताया गया कि समय से दवाई , जाँच की जाती है। उन्होंने दवा स्टोर में उपलब्ध दवाओं की वैधता की जांच की, जो वैध पाई गयी और साफ सफाई व्यवस्था भी ठीक पाई गयी। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सही पायी गयी। बंदियों के लिये भोजन तैयार किया जा रहा था, जिसकी गुणवत्ता को देखा, जो ठीक पाया गया। पाठशाला मे निरुद्ध निरक्षर महिला बंदियों की साक्षरता की जानकारी की। शिक्षिका द्वारा बताया गया कि निरक्षर महिला बंदियों को साक्षर बनाने के लिए महज निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर, उपजेलर सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।
जिला जज डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण
अमित शरण बॉबीबदलता स्वरूप ब्यूरोफतेहपुर। आज दिन वृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला, पुरुष बैरक, चिकित्सालय, पाकशाला(रसोईघर), प्रशिक्षण केन्द्र(पाठशाला) आदि का निरीक्षण किया। महिला/पुरुष बैरक में निरुद्ध बंदियों से समस्या के बारे में…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





