इकट्ठा फसल में अज्ञात व्यक्तियों ने लगाई आग,फसल राख

नितिश कुमार तिवारी बदलता स्वरूप जमुनहा, श्रावस्ती। धान की इकट्ठा फसल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे धान की सारी फसल जलकर राख हो गई। सुबह किसान को जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरुषमा जब्दी निवासी…

1 minute

Read Time

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप जमुनहा, श्रावस्ती। धान की इकट्ठा फसल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे धान की सारी फसल जलकर राख हो गई। सुबह किसान को जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरुषमा जब्दी निवासी कैलाश नाथ पाठक पुत्र झगरू के खेत मे लगे धान की इकट्ठा फसल जो मड़ाई कराने का इंतजार कर रही थी कि तभी बीते रात को अज्ञात व्यक्तियों ने उस फसल में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। वहीं जब सुबह किसान अपने खेत मे पहुंचा तो देखा कि धान की फसल अब राख में तब्दील हो गई है। जिसपर पीड़ित किसान रोते बिलखते घर पहुंचकर जानकारी दी। तभी पीड़ित कैलाश नाथ पाठक ने असनहरिया पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर जांचकर कार्यवाही की मांग की है।