, , ,

बाढ़ पीड़ित परिवारों को विधायक, सीआरओ आदि ने वितरण किया बाढ़ राहत सामग्री किट

बदलता स्वरूपगोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जबरनगर एवं गढ़ी में लगभग 1100 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट का…

2 minutes

Read Time

बदलता स्वरूप
गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जबरनगर एवं गढ़ी में लगभग 1100 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, उप जिलाधिकारी तरबगंज प्रदीप कुमार सिंह तथा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट उपलब्ध कराई गई।
राहत सामग्री प्राप्त होने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी तरबगंज, जिला आपदा विशेषज्ञ एवं तहसीलदार तरबगंज द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


इस दौरान प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी आवश्यकताओं को जाना और भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जरूरत के अनुसार प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी एवं राजस्व विभाग की टीमें लगातार गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही हैं और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत पहुंचा रही हैं। अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ क्षेत्र के अंतिम छोर तक रहने वाले परिवार भी राहत एवं सहायता से वंचित न रहें।
प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित भ्रमण, निगरानी एवं आवश्यकतानुसार राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और बाढ़ की स्थिति में प्रत्येक प्रभावित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed