, ,

लखनऊ संसदीय क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा विकास कार्यों को गति

ओपन जिम, बच्चों के झूले व वृक्षारोपण का शुभारंभ भाजपा अध्यक्ष लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी द्वारा बदलता स्वरूपलखनऊ। लखनऊ संसदीय क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की कड़ी में कैंट विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रभान गुप्ता मोती नगर वार्ड अंतर्गत नाका, ऐशबाग रोड स्थित चन्द्रा नगरी कॉलोनी में वृक्षारोपण, ओपन जिम एवं बच्चों के झूलों के उद्घाटन…

2 minutes

Read Time

ओपन जिम, बच्चों के झूले व वृक्षारोपण का शुभारंभ भाजपा अध्यक्ष लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी द्वारा

बदलता स्वरूप
लखनऊ। लखनऊ संसदीय क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की कड़ी में कैंट विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रभान गुप्ता मोती नगर वार्ड अंतर्गत नाका, ऐशबाग रोड स्थित चन्द्रा नगरी कॉलोनी में वृक्षारोपण, ओपन जिम एवं बच्चों के झूलों के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह, कैंट मंडल-3 अध्यक्ष मानस बारी, नगर कार्यसमिति सदस्य भाजपा लखनऊ महानगर रवि प्रकाश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मध्य-4 अनुराग सोनकर, सेक्टर संयोजक संदीप सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
चन्द्रा नगरी कॉलोनी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलोनी अध्यक्ष डॉ. शंकर माधव नाटू, उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र नागपाल, इंजीनियर उमेश साहू, सचिन रवि मूंगनानी, उपसचिव अखिलेश प्रकाश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष एस. अग्रवाल, उपकोषाध्यक्ष एस. के. नाटू, पूर्व अध्यक्ष ए.के. मिश्रा, डॉक्टर सुबोध नाटू, पूर्व सचिव रमेश सरीन, पूर्व सचिव आलोक रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना तथा लोगों को इनका लाभ दिलाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग तक बेहतर जनसुविधाएं पहुंचाना है।


भाजपा नेता रवि प्रकाश जायसवाल ने बताया कि चन्द्रा नगरी कॉलोनी में पिछले कुछ समय से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लगभग तीन माह पूर्व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा के माध्यम से पार्क के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य कराए गए थे। वहीं हाल ही में क्षेत्रीय पार्षद चरणजीत राजू गांधी द्वारा कॉलोनी में सड़क निर्माण और पानी की टंकी से संबंधित कार्य कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ओपन जिम और बच्चों के झूलों की सुविधा शुरू होने से कॉलोनी के बच्चों, युवाओं और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही वृक्षारोपण से क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।लखनऊ में लगातार हो रहे विकास कार्य जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। चन्द्रा नगरी कॉलोनी के निवासियों ने विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जताया।

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor