बदलता स्वरूप लखनऊ। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से हटा दिया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बीएसपी एक भी सीट नहीं जीत रही है, इसीलिए उनका शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतना बड़ा फेरबदल कर रहा है। अखिलेश ने कहा कि अब बसपा के हाथ से बाजी निकल चुकी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “बसपा ने अपने संगठन में बड़े बदलाव का जो भी कदम उठाया है वो उनकी पार्टी का आंतरिक विषय है। दरअसल इसके पीछे असली कारण ये है कि बसपा की एक भी सीट आती हुई नहीं दिख रही है क्योंकि बसपा के अधिकांश परंपरागत समर्थक भी इस बार संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट दे रहे हैं। इस बात को बसपा अपने संगठन की विफलता के रूप में ले रही है। इसीलिए उनका शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतना बड़ा फेर-बदल कर रहा है, लेकिन अब बाजी बसपा के हाथ से निकल चुकी है।
मायावती ने अपने भतीजे की जिम्मेदारी छीनी
बदलता स्वरूप लखनऊ। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से हटा दिया है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बीएसपी एक भी सीट नहीं जीत रही है, इसीलिए उनका शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतना बड़ा फेरबदल कर रहा है। अखिलेश…

Tags: lucknow news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





