, ,

अवैध देशी तमंचा के साथ 01 गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना को0तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 01 अदद अवैध देशी तमंचा के साथ अभियुक्त अंगद पासवान पुत्र महंगू निवासी भिदौरा मौजा सिंहपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को ग्राम भिदौरा थाना को0तरबगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा मय 02 अदद कारतूस बरामद किया गया गिरफ्तार व…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। थाना को0तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 01 अदद अवैध देशी तमंचा के साथ अभियुक्त अंगद पासवान पुत्र महंगू निवासी भिदौरा मौजा सिंहपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को ग्राम भिदौरा थाना को0तरबगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा मय 02 अदद कारतूस बरामद किया गया गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना को0तरबगंज में मु0अ0स0- 222/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया। आज थाना को0तरबगंज के उ0नि0 अमर सिंह मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि ग्राम भिदौरा को जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा अभियुक्त अंगद पासवान पुत्र महंगू निवासी भिदौरा मौजा सिंहपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना को0तरबगंज में मु0अ0स0- 222/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।