बदलता स्वरूप गोंडा। क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-336/24, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्त 01. कैफ उर्फ अरमान व 02. शिवम गुप्ता को सर्किट हाउस मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर लिया गया है। मिथलेश पाण्डेय पुत्र पूजाराम पाण्डेय निवासी पंतनगर थाना कोतवाली नगर गोण्डा द्वारा दिनांक 21.05.2024 को थाना को0नगर पर सूचना दिये सुबह मै अपने मोबाइल रखकर मेडिकल की साफ सफाई कर रहा था उसी समय अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया गया है, तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में मु0अ0सं0-336/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 22.05.2024 को पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्त कैफ उर्फ अरमान व शिवम गुप्ता को मुखबिर खास की सूचना पर सर्किट हाऊस मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विवेचना में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
मोबाइल फोन चोरी करने के 02 शातिर चोरगिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल बरामद
बदलता स्वरूप गोंडा। क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-336/24, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्त 01. कैफ उर्फ अरमान व 02. शिवम गुप्ता को सर्किट हाउस मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद एंड्रॉयड मोबाइल…
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





