, ,

नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाला गिरफ्तार-

बदलता स्वरूप गोंडा। क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 278/2024, धारा 363 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 01. इन्द्रभान सिंह उर्फ छोटू पुत्र हीरा सिंह निवासी दत्तनगर विशेन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को बहराइच रोड इमरती विशेन मोड़ से गिरफ्तार कर…

1 minute

Read Time

बदलता स्वरूप गोंडा। क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 278/2024, धारा 363 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 01. इन्द्रभान सिंह उर्फ छोटू पुत्र हीरा सिंह निवासी दत्तनगर विशेन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को बहराइच रोड इमरती विशेन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। वादिनी द्वारा थाना को0नगर पर सूचना दिया कि मेरी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में मु0अ0सं0- 278/2024, धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध सुसंगत अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 22.05.2024 को थाना को0नगर की पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त इन्द्रभान सिंह उर्फ छोटू पुत्र हीरा सिंह निवासी दत्तनगर विशेन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बहराइच रोड़ इमरती विशेन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पीडिंता के वयान के आधार पर अभियोग में धारा 376(2)N भादवि व 5L/6 पास्को एक्ट की बढोत्तरी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।