बदलता स्वरूप बलरामपुर। तुलसीपार्क स्थित अटल भवन में वोटर चेतना अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई की 18 वर्ष पूर्ण होने पर लोगों को मतदाता बनाएं। वोटर चेतना अभियान की प्रभारी आदया सिंह पिंकी ने कहा कि वोटर चेतना अभियान का मुख्य दायित्व लोगों को मतदाता बनाना है। सरकार के तरफ से बीएलओ लगाए गए हैं। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, केंद्र संयोजक, केंद्र प्रभारी सभी लोग घर-घर संपर्क करके उन्हें मतदाता बताएं। जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। बीएलओ की मदद करें ताकि कोई नाम छूटे न। जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने कहा कि शक्ति केंद्र में पार्टी के जिन पदाधिकारी का आवास है वह भी अपने सख्त केंद्र पर जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को मतदाता बनाएं। जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़े। कहा कि पार्टी की मंशा है कि कोई व्यक्ति मतदान करने से वंचित न रह जाए। नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम त्रुटि पूर्ण है उनके भी नाम दुरुस्त कर ले तथा शक्ति केंद्र में मृतक मतदाताओं का नाम सूची से विलोपन कराएं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा ने किया। बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, प्रवीण सिंह बिल्लू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभासद नंदलाल तिवारी, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, विनोद गिरी, अवधेश पांडेय, कृष्ण कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, संदीप मिश्रा, अक्षय शुक्ला, झूम सिंह, सरबजीत गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
18 वर्ष के आयु के युवाओं को जागरूक कर बनाए मतदाता- आदया सिंह
बदलता स्वरूप बलरामपुर। तुलसीपार्क स्थित अटल भवन में वोटर चेतना अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई की 18 वर्ष पूर्ण होने पर लोगों को मतदाता बनाएं। वोटर चेतना अभियान की प्रभारी आदया सिंह पिंकी ने कहा कि वोटर चेतना अभियान का मुख्य दायित्व लोगों को मतदाता…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





