दुराचारी गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-144/24, धारा 376डी0ए0,506 भादवि व 5जी/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार उर्फ जयदेव को डेहरास चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 13 अप्रैल को थाना परसपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षीगणों द्वारा उसकी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अमित कुमार उर्फ जय देव को आज डेहरास चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button