मण्डल चिकित्सालय, बादशाहनगर में ‘विश्व हृदय दिवस’ पर गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर डॉ. रमेश चन्द्र के निर्देशन में आज मण्डल चिकित्सालय, बादशाहनगर में ‘विश्व हृदय दिवस’ के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस गोष्ठी में वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी व फिजिशियन, डॉ. सचिन श्रीवास्तव द्वारा हृदय रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। गोष्ठी में उपस्थित जनसमूह द्वारा हृदय रोग से संबंधित पूछे गये प्रश्नों का समाधान एवं सुझाव डॉ. संजय तिवारी एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. वी. के. पाठक, मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशान्त कुमार सिंह, चिकित्सालय के कर्मचारीगण, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मरीज उपस्थित रहे।



