शादी का झांसा देकर युवती को दूसरे व्यक्ति के हवाले करने और षड्यंत्र में शामिल वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

गोण्डा। कोतवाली देहात पुलिस ने युवती को शादी कराने का झांसा देकर दूसरे व्यक्ति के संपर्क में लाने और कथित षड्यंत्र में शामिल वांछित अभियुक्ता साफिया खातून को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी साफिया खातून ने वादी की पहली पत्नी की पुत्री को शादी कराने का झांसा देकर नूर आलम के संपर्क में लाया और अपने साथ बलरामपुर ले जाकर उसके हवाले कर दिया। आरोप है कि नूर आलम ने श्रावस्ती के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार किया। मामले में दर्ज मुकदमे में साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 61(1) भी बढ़ाई गई है।11 नवंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनकापुर बस स्टॉप के पास पान की दुकान के निकट से वादी की निशानदेही पर महिला पुलिसकर्मियों की मदद से साफिया खातून को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में अतिरिक्त निरीक्षक श्रवण कुमार वर्मा, कांस्टेबल मनीष कुशवाहा, महिला कांस्टेबल रक्षा वर्मा और सोनम सिंह शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button