दीपावली मे मिलावटी व रेडीमेड मिठाइयां खपाने की तैयारी,खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

दुकानदार नहीं कर रहे ‘यूज बाय डेट,नियम का पालन

बहराइच।* दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन इसी के साथ मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। कैसरगंज क्षेत्र में एनालॉग खोया,पनीर और रेडीमेड मिठाइयों की बिक्री की तैयारी जोरों पर है। नकली रिफाइंड,सरसों का तेल,बेसन और मसालों तथा रेडीमेड मिठाईयों का स्टाक करना शुरू कर दिया है। नकली चांदी का अर्क लगी मिठाइयां भी बाजारों में धडल्ले से बेंची जा रही है।तहसील क्षेत्र के कैसरगंज, फखरपुर, जरवल,हुजूरपुर,भग्गडवा, गंडारा और पुरैनी के बाजारों में बाहर से मिलावटी खोया मंगाकर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। पाम ऑयल, मिल्क पाउडर और केमिकल से बना यह नकली खोया असली खोये से आधे दाम पर मिल जाता है,जिसे खाने से फूड प्वाइजनिंग, उल्टी-दस्त और लिवर संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इस समय बाजारों में असली मिठाईयों की तरह रेडीमेड और मिलावटी मिठाईयां भारी मात्रा में मौजूद हैं। इसके अलावा मिलावटी रिफाइंड,सरसों का तेल,बेसन और मसालों की भी बिक्री धडल्ले से की जा रही है।*खाद्य सुरक्षा विभाग की बडी लापरवाही,उठ रहे सवाल*बहराइच। त्योहार पर हर साल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपलिंग अभियान चलाया जाता है, लेकिन इस बार अभी तक कैसरगंज क्षेत्र में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं दिखी है।विभाग की सुस्ती के कारण मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं।*’यूज बाय डेट’ का नियम हवा-हवाई*बहराइच।शासन ने 15 अक्टूबर 2026 से सभी मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ लिखना अनिवार्य कर दिया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कैसरगंज के किसी भी बाजार में एक भी दुकान पर ट्रे के सामने मैन्युफैक्चरिंग डेट या एक्सपायरी डेट लिखी नहीं मिल रही है।लोगों ने जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी से दीपावली से पहले विशेष अभियान चलाकर मिठाई की दुकानों की जांच और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button