विश्व ट्रॉमा दिवस पर मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में सेमिनार आयोजित

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधुरी के नेतृत्व में आज 17 अक्टूबर 2026 को मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में विश्व ट्रॉमा दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं सर्जन, वाराणसी डॉ. अनिल यादव ने “ट्रॉमा रोगी के केस का प्रबंधन कैसे करें” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ट्रॉमा से प्रभावित मरीजों के त्वरित उपचार, प्रारंभिक आकलन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी चिकित्सा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कल्पना दूबे, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. नीरज कुमार, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता कुमारी सहित मंडल के अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मचारी उपस्थित रहे।




