बांदा न्यूज़ बुलेटिन

लगातार वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

जल निकासी व्यवस्था को तत्काल प्रभावी बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट,

बांदा। विगत दो दिनों से जनपद में हो रही लगातार वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने शुकुल कुआँ, कताई मिल, मवई बुजुर्ग एवं पपरेन्दा, परसौड़ा ग्राम सहित जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एसडीएम, बीडीओ एवं संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले स्थानों का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन कर पंप, जेसीबी एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए पानी की निकासी कराई जाए।
जिलाधिकारी ने नालियों एवं नालों की सफाई कर अवरुद्ध जल निकासी मार्गों को तत्काल खोलने तथा मुख्य मार्गों, बाजारों, आबादी वाले क्षेत्रों एवं सरकारी परिसरों में जलभराव की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करने तथा प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने वाले मार्गों पर आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग को जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षा के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आमरण अनशन के छठवें दिन शालिनी सिंह पटेल की तबीयत बिगड़ी, ट्रामा सेंटर में भर्ती की सलाह

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट,

बांदा। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अशोक लाट में चल रहा शालिनी सिंह पटेल का आमरण अनशन शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती होने की सलाह दी है।

ट्रामा सेंटर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विनीत सचान ने बताया कि जांच के दौरान शालिनी सिंह पटेल का ब्लड प्रेशर कम पाया गया है। इसके अलावा उन्हें मौसमी सर्दी-जुकाम और बुखार सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं। चिकित्सक ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर में भर्ती होकर उपचार कराने की सलाह दी है।

डॉ. सचान के मुताबिक इस संबंध में सीएमएस के माध्यम से प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती होते ही चिकित्सकीय उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

शालिनी सिंह पटेल स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगों और कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर अशोक लाट में आमरण अनशन पर बैठी हैं। अनशन के छठवें दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने उनके उपचार को लेकर स्थिति महत्वपूर्ण हो गई है।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।आमरण अनशन के छठवें दिन शालिनी सिंह पटेल की तबीयत बिगड़ी, ट्रामा सेंटर में भर्ती की सलाह

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट,

बांदा। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अशोक लाट में चल रहा शालिनी सिंह पटेल का आमरण अनशन शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती होने की सलाह दी है।

ट्रामा सेंटर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विनीत सचान ने बताया कि जांच के दौरान शालिनी सिंह पटेल का ब्लड प्रेशर कम पाया गया है। इसके अलावा उन्हें मौसमी सर्दी-जुकाम और बुखार सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं। चिकित्सक ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर में भर्ती होकर उपचार कराने की सलाह दी है।

डॉ. सचान के मुताबिक इस संबंध में सीएमएस के माध्यम से प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती होते ही चिकित्सकीय उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

शालिनी सिंह पटेल स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगों और कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर अशोक लाट में आमरण अनशन पर बैठी हैं। अनशन के छठवें दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने उनके उपचार को लेकर स्थिति महत्वपूर्ण हो गई है।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

सुशील कुमार मिश्रा
बांदा। 25 सितम्बर 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के आवाह्न पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने वोट चोरी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम में वक्तव्य देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग की तथा मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के करोड़ों वोटरों के नाम काटकर वोट चोरी करना देशद्रोह के साथ संविधान पर सीधा हमला है, ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”
प्रदर्शन करते कांग्रेस जनों को पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ के बाहर से गिरफ्तार करके ईको गार्डन लखनऊ ले जाया गया। देर शाम को सभी कांग्रेस जनों को वहीं से रिहा किया गया।
इस अवसर पर उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला सचिव बाबूराम यादव, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद बांदा संजय गुप्ता, लालबाबू राजपूत आदि प्रमुख कांग्रेस जनों सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

नरैनी में भाजपा से पन्ना लाल के नाम की चर्चाएं तेज, जमीनी सक्रियता और जनसंपर्क बना चर्चा का विषय,

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

नरैनी। बांदा, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नरैनी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। नरैनी विधानसभा सीट आरक्षित होने के चलते विभिन्न दलों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में भाजपा से पन्ना लाल के नाम की चर्चाएं भी क्षेत्र में सुनाई देने लगी हैं।

स्थानीय स्तर पर पन्ना लाल को लंबे समय से सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में देखा जाता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनका जुड़ाव बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रहा है। मूल रूप से तेंदुरा गांव निवासी पन्ना लाल ने नाना जी देशमुख के सानिध्य में संघ से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भागीदारी की और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लगातार जनसंपर्क में बने रहे।

समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच उनकी पहचान क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले व्यक्ति के रूप में बताई जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सीधे संवाद करना, जरूरतमंदों की समस्याओं में उनके साथ खड़ा होना और आम लोगों के सुख-दुख में भागीदारी करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बताया जाता है।

स्थानीय चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण पन्ना लाल की जमीनी पकड़ और जनसंपर्क को पार्टी के भीतर भी चर्चा के नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि भाजपा की ओर से नरैनी विधानसभा सीट के लिए 2027 चुनाव में उनके नाम की कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां आगे बढ़ने के साथ संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चाएं और तेज होने की संभावना है। ऐसे में नरैनी विधानसभा क्षेत्र

Related Articles

Back to top button