पैलानी क्षेत्र के गोरगवां से धड़ल्ले से निकल रहे ओवरलोड ट्रक, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

ओवरलोड वाहनों से सड़क सुरक्षा को खतरा, कार्रवाई के इंतजार में स्थानीय लोग
जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा
जसपुरा/बांदा। पैलानी क्षेत्र के गोरगवां से ओवरलोड ट्रकों का लगातार आवागमन होने का मामला सामने आया है। ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल लादकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इससे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों का संचालन खुलेआम जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
ओवरलोड ट्रकों के कारण सड़कों को नुकसान पहुंचने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसके बावजूद इन वाहनों की जांच और कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर किसकी जिम्मेदारी है निगरानी की?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्षेत्र से गुजरने वाले इन ओवरलोड वाहनों की जांच कौन करेगा? परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले में कब कार्रवाई करेंगे? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं?
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से गोरगवां क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ओवरलोड वाहनों पर कब कार्रवाई होती है।



