एक-एक वोट से मजबूत होगा लोकतंत्र”, युवाओं ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ

अभयनन्द संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के *पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज* सिंघनी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह* ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।एसडीएम प्रभात सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और मतदान के दिन बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं जागरूक मतदाता बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं सहित मौजूद लोगों को निष्पक्ष, निर्भीक और बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।*इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, नायब तहसीलदार विशाल सिंह समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।*




