श्रावस्ती से बड़ी खबर: साइबर सेल ने ठगी के शिकार को वापस दिलाए 5 हजार रुपये*

श्रावस्ती ब्यूरो राजकुमार की रिपोर्ट
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चल रहे साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में थाना मल्हीपुर साइबर सेल को सफलता मिली है।*26 हजार की ठगी में 4,999 रुपये वापस*थाना मल्हीपुर क्षेत्र के फतेहपुर बनगई जमुनहा निवासी वसीउल्ला पुत्र अहमद के साथ 4 जून 2026 को UPI के माध्यम से 26,300 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने तुरंत NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33106260126587 दर्ज कराई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल टीम ने बैंकों से समन्वय कर MRM Portal के जरिए 4,999.40 रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।*टीम का सराहनीय कार्य*इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 अनिष कुमार गोंड, का0आ0 राघवेंद्र प्रताप सिंह और का0 चन्दन मौर्य की अहम भूमिका रही।अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और CO साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।




