खलिहान और देवस्थान की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप,ग्रामवासियो ने मुख्यमंत्री से की जांच और कार्रवाई की मांग।

बहराइच:- ग्राम साईं गांव, परगना फखरपुर, तहसील महसी क्षेत्र में खलिहान और देवस्थान खाते में दर्ज भूमि पर निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में मामले की स्थलीय जांच उप जिलाधिकारी महसी से कराकर निर्माण कार्य तत्काल रोके जाने की मांग की गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाटा संख्या 86 खलिहान खाते की भूमि है, जिस पर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं गाटा संख्या 77 देवस्थान खाते में दर्ज है और इस पर भी निर्माण कार्य होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक दोनों भूमि सुरक्षित श्रेणी में आती हैं।
क्षेत्रीय लेखपाल श्रीमती मनीषा अवस्थी से जानकारी लेने पर अन्नपूर्णा भवन के लिए बंजर भूमि का प्रस्ताव किए जाने की बात बताई गई, लेकिन प्रस्तावित गाटा संख्या की जानकारी नहीं दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री से स्थलीय परीक्षण कराकर निर्माण पर रोक लगाने और सुरक्षित भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है।ग्रामीणों में बृज राज पाण्डेय, अजय पांडेय,लोक नाथ पांडेय,लव कुश पांडेय,रविन्द्र पांडेय,प्रमोद पांडेय सहित दर्जनों शिकायत कर्ता सम्पूर्ण समाधान दिवस महसी में पेश होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button