सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

–डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में शनिवार 24 अगस्त को सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने थाना कोतवाली भिनगा व थाना मल्हीपुर पर समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्या को सुना। सुनवायी के दौरान थाना कोतवाली भिनगा पर कुल 12 प्रार्थना पत्र व थाना मल्हीपुर पर 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का टीम बनाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी इकौना द्वारा थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती पर समाधान दिवस में आये फरियादियों की जन समस्याओं को सुना एवं गुणवत्ता पूर्ण त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में पुलिस व राजस्व के अधिकारियों द्वारा समस्त थानों पर समाधान दिवस में आए फरियादियों की जन समस्याओं को सुना एवं गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग से क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अभिमन्यु, शिव कुमार, अम्बेडकर, संतोष कुमार यादव, साहब राव व राजस्व विभाग के कानूनगो बाल किशुन,अशोक मौर्य, संजय शुक्ल, गोपाल, रमेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button