बदलता स्वरूप गोण्डा। सोमवार को जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने तहसील करनैलगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नकहरा सहित कई अन्य गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव में जाकर ग्रामीणों से बाढ़ के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित बाढ़ चौकियों एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी करते हुए ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव हेतु हर संभव सभी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर समय बाढ़ से निपटने के लिए आपके साथ तैयार है, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत सामग्री, तथा गांवों में दवा छिड़काव सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित सभी अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बराबर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत एवं बचाव के अस्थाई कैंप व बाढ़ चौकियों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करनैलगंज भारत भार्गव, तहसीलदार करनैलगंज मनीष कुमार, संबंधित क्षेत्रों के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
तहसील करनैलगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण कर एडीएम ने ग्रामीणों से ली बाढ़ के संबंध में जानकारी
बदलता स्वरूप गोण्डा। सोमवार को जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने तहसील करनैलगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम नकहरा सहित कई अन्य गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांव में जाकर ग्रामीणों से बाढ़ के संबंध…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





