महिलाओं,बालिकाओं व आमजन को किया गया जागरूक

नितिश कुमार तिवारी: बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति(शक्ति दीदी) अभियान में बच्चियों व महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ ,यौन उत्पीड़न व साइबर हिंसा जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु महिला बीट पुलिस अधिकारियों व मिशन शक्ति,शक्ति मोबाइल(शक्ति दीदी )टीम द्वारा महिलाओं,बालिकाओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं जैसें वृद्धा पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की भी जानकारी दी गई। शक्ति दीदी द्वारा 06 से 08 वर्ष के बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताते देते हुए बाल यौन हिंसा व बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी दी गयी तथा महिलाओं,बालिकाओं को प्रेरित करते हुए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, विज्ञान, खेल आदि क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर अपराध -1930 के साथ-साथ यातायात नियमों आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी व पिंक कार्ड भी वितरित किये तथा यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है,फोन करने वाली महिलाओं,बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। शक्ति मोबाइल टीम में तैनात महिला आरक्षी सुषमा सिंह,महिला आरक्षी अर्जिता,महिला आरक्षी सरिता जायसवाल ने थाना क्षेत्र गिलौला अंतर्गत ग्राम कहारी, कटार व चेतिया मुरार में महिलाओं,बालिकाओं,आमजन को वीमेन पॉवर लाइन 1090,साइबर अपराध व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया।