वरिष्ठ कवि ईश्वर चंद्र जायसवाल लखनऊ में हुए सम्मानित

बदलता स्वरूप मनकापुर-गोंडा। सेवानिवृत्त शिक्षक व वरिष्ठ कवि ईश्वर चंद्र जायसवाल को वन्देमातरम सम्मान से सम्मानित किये जाने पर क्षेत्रीय कवियों व साहित्यकारों ने हार्दिक बधाई दिया है। लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ के पश्चात “वंदेमातरम् सम्मान” से सम्मानित किया गया। लखनऊ काव्य संगम द्वारा बीते रविवार को हीरा लाल यादव कन्या डिग्री कालेज सरोजनी नगर लखनऊ में संपन्न हुआ। इस कवि सम्मेलन में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार, नई दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के कवि कवयित्री पधारे थे।प्रातः नौ बजे से शाम सात बजे तक काव्य पाठ चलता रहा। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों राम हौसला शर्मा, सतीश आर्य, बृज राज श्रीमाली, राम कुमार नारद, धीरज श्रीवास्तव, उमाकांत कुशवाहा, अमित कुमार यादव राजेश मिश्रा व ओम नाथ तिवारी आदि ने हार्दिक बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button