बदलता स्वरूप गोण्डा। गणेशोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच घरों और पंडालों में भगवान गणपति विराजमान हो गए। भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई। भक्तगण आज शुभ मुहूर्त में घरों और पंडालों में गणपति की मूर्तियां स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की एवं अपनी शक्ति और भक्ति के अनुसार, तीन दिन, पांच दिन और 10 दिनों तक अपने प्रिय भगवान की विशेष पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और उपासना करेंगे। श्री गणेश की प्रतिमा के पंडाल में श्रद्धालु भजन कीर्तन आरती इत्यादि करते दिखे। इसी क्रम में आवास विकास कालोनी निवासी हर्षवर्धन के आवास पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। जहां प्रत्येक दिवस धूमधाम से भजन कीर्तन भोग इत्यादि हो रहा है। इसी उपलक्ष्य में हो रहे महा आरती आयोजन में हर्षवर्धन के आवास में लतिका, दुर्गेश श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, गगन, दिनेश श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, विवेक श्रीवास्तव ने आरती की। भगवान गणपति की आराधना विधि-विधान से करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है।
आज पंडालों में विराजमान हुए गणपति
बदलता स्वरूप गोण्डा। गणेशोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच घरों और पंडालों में भगवान गणपति विराजमान हो गए। भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई। भक्तगण आज शुभ मुहूर्त में घरों और पंडालों में गणपति की मूर्तियां स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की एवं अपनी शक्ति और भक्ति के अनुसार, तीन दिन, पांच दिन और…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





