महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या। भारतीय पत्रकार सुरक्षा कवच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरिक्ष तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस को हमीरपुर और फतेहपुर की घटनाओं पर उचित कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का संघर्ष रंग लाया और आरोपियों पर कार्रवाई हुई, जिससे लोकतंत्र की सुंदरता और न्याय की उम्मीद जगी।अंतरिक्ष तिवारी ने यह भी कहा, “यह लोकतंत्र की महानता है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने ही पार्टी के लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। अब हमें उम्मीद है कि सभी पत्रकारों और संगठनों का संघर्ष न केवल यहाँ, बल्कि पूरे प्रदेश में सही दिशा में जाएगा।”उन्होंने सभी पत्रकार साथियों और संगठनों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मामले को उठाया। “प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ज्ञापन और धरने के माध्यम से सबने अपनी आवाज़ को बुलंद किया, और यही संघर्ष सफल हुआ। सभी की मेहनत रंग लाई है, और इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूँ।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal