महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। सरकारी एजेंसियां भले धान खरीद शुरू होने का दावा कर रही है पर जमीनी हकीकत यह है कि विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के चलते क्रम केन्द्र पर धान खरीद अभी भी शुरू नहीं हो प रही है। राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद न शुरू होने के कारण जनपद के किसान बिचौलिए के शिकार हो रहे हैं और रबी की फसल की बुआई के लिए किसानों को इस समय खाद, बीज और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे आवश्यकता है कि पूर्ति के लिए किसान क्रम केन्द्र पर धान खरीद शुरू न होने के कारण जरूरतों को पूरा करने के लिए पौने दामों पर बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर है। रायबरेली रोड स्थित नवीन मंडी मे धान खरीद के तीन केन्द्र है इनमें एक भारतीय खाद्य निगम तो दो खाद्य विभाग का है एक मसौधा ब्लाक तो दूसरा नवीन मंडी का केंद्र है। केंद्र पर बोरा उपलब्ध न होने के कारण खरीद में तेजी नहीं हो पा रही है । मंडलीय अधिकारी आर ए एम ओ दिनेश कुमार तिवारी ने आज उक्त केन्द्र पर जब निरीक्षण करने पहुंचे उनके आने की भनक लगते ही क्रम केन्द्र प्रभारी द्वारा खरीद शुरू दिखाने के लिए भारतीय खाद्य निगम व एक केन्द्र खाद्य विभाग पर 8,10 कुन्टल धान खरीद के लिए मंगाया गया। निरीक्षण के दौरान खरीद में तेजी लाने साफ सफाई पेयजल किसानों को बैठने के लिए केंद्र पर अधिकारियों को निर्देश दिया। राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलेगा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal