अयोध्या के 42 गावों में लगेगी 4500 सोलर लाइट

महापौर ने भूमि पूजन कर लाइटें लगाने की शुरुआत की

विश्वनाथ शुक्ला
बदलता स्वरूप अयोध्या। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र की सड़कें सोलर लाइट की सफेद रोशनी से चमकेंगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा विस्तारित क्षेत्र के 42 गावों में 4500 सोलर लाइटें लगाने जा रहा है। महानगर के नया पुरवा रामचन्द्र दास परमहंस वार्ड में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर सोलर लाइटें लगने का शुभारंभ किया। कार्यदायी संस्था यूपी नेडा द्वारा लाइटों को लगवाने का कार्य किया जा रहा है।नगर निगम लगातार विस्तारित क्षेत्र में महानगर स्तर की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंर्तगत विस्तारित क्षेत्र की 62 सड़कों का विकास किया जा रहा है।महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा “रामनगरी पीएम नरेन्द्र मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है। महानगर में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। रामनगरी सूर्यवंश के राजाओं के राजधानी है। इसे सोलर सिटी के रूप विकसित किया जा है। जिसके तहत नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र के 42 गावों में 4500 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। स्वच्छ और सुन्दर अयोध्या की परिकल्पना के आधार पर सफाई व्यवस्था को उच्चकोटि का बनाया जा रहा।महानगर वासियों की अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है।पार्षद कृष्ण गोपाल, यदुनाथ यादव, प्रवीण नाथ पांडेय, अनिल, यूपीनेडा के अधिकारी प्रवीण नाथ पाण्डेय सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button