Trending

बैंड की धुनों से गूंजा परिसर, महाराज सिंह व तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज ने जीता खिताब

बहराइच। जिला शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

बालक वर्ग में महाराज सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। बालिका वर्ग में तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम प्रथम रही। जीजीआईसी बहराइच ने द्वितीय तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बहराइच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम करण टेकरीवाल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बैंड प्रतियोगिता केवल संगीत और प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, एकजुटता, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों में जिस तरह का उत्साह और समर्पण दिखाई दिया, वह सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता में मौजूद शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का तालियों से उत्साह बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button