जायसवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल से मिलीं चारू चौधरी, समाज की उन्नति पर हुआ मंथन

महिलाओं और बच्चों की शिक्षा, विकास व समाज को आगे बढ़ाने की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा
गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं उपमंत्री स्तर प्राप्त चारू चौधरी अपने एक दिवसीय जनपदीय दौरे के दौरान महिला जनसुनवाई के बाद जायसवाल समाज गोण्डा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से मिलीं। इस दौरान समाज की एकजुटता, उन्नति तथा बच्चों और महिलाओं को शिक्षा एवं विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में चारू चौधरी ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जायसवाल समाज गोण्डा की ओर से चारू चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके, स्मृति-चित्र तथा अंगवस्त्र एवं माला भेंट कर सम्मानित किया। वहीं राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘बदलता स्वरूप’ की प्रकाशक एवं मुद्रक अंजनी जायसवाल की ओर से भी चारू चौधरी को सम्मान स्वरूप राम दरबार, शॉल, मोती की माला भेंट किया गया।
इस अवसर पर जायसवाल समाज गोण्डा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष बच्चा जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, महामंत्री पवन जायसवाल, सदस्य राजेश जायसवाल एवं कृष्णा जायसवाल, सहित साक्षी जायसवाल, प्रज्ञा जायसवाल एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति, आगामी योजनाओं तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक माहौल में विचार-विमर्श हुआ।
[21:16, 03/09/2026] +91 95655 41111: चारु चौधरी वाली सभी खबरें फ्रंट पर रहेगी एक में ही लगेगी बॉक्स टाइप की







