विकास कुमार सोनी बने स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा

बदलता स्वरूप संवाददाता
गोण्डा। स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान (राष्ट्रीय सोनार संगठन) उत्तर प्रदेश प्रान्त की ओर से गोण्डा जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विकास कुमार सोनी को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष गोण्डा मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से जारी नामांकन पत्र में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए समाज एवं संस्था के हित में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
नामांकन पत्र में कहा गया है कि विकास कुमार सोनी को स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान के जिला/नगर स्तर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया जाता है। संगठन ने विश्वास जताया कि वह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए स्वर्णकार समाज के हितों, युवाओं की समस्याओं तथा सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संगठन ने अपने पत्र में विकास कुमार सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि सभी मनोनयन अग्रिम आदेश एवं निर्देश तक प्रभावी रहेंगे। उनके मनोनयन से जिले के युवा कार्यकर्ताओं और स्वर्णकार समाज में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जिसका उद्देश्य स्वर्णकार समाज को संगठित करने के साथ-साथ समाज के हितों के लिए कार्य करना है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार सोनी पर संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
विकास कुमार सोनी के मनोनयन की प्रतिलिपि संस्थापक संयोजक योगेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय संयोजक रवि कुमार सर्राक, राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा शंकर सिंह तथा प्रान्तीय अध्यक्ष (कार्यकारी) अनंग आनंद प्रकाश वर्मा को भी प्रेषित की गई है। विकास कुमार सोनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर स्वर्णकार समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गोण्डा जिले में युवा मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा ।




