बादशाहनगर स्थित मनोरंजन संस्थान में हर्षाेल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

लखनऊ, 07 सितम्बर, 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में बादशाहनगर स्थित मनोरंजन संस्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 350 रेलकर्मियों, उनके परिवारजनों तथा स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ, लखनऊ के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। जन्माष्टमी उत्सव के दौरान योगेश्वर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। विधिवत आरती एवं पूजा-अर्चना के उपरान्त नन्हे-मुन्ने बच्चों ने केक काटकर कान्हा जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा रेलकर्मियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक नृत्यों एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी ने प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। मण्डल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल के कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और कर्तव्य का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन रेल परिवार को एक सूत्र में पिरोते हैं तथा कर्मचारियों और उनके परिजनों में नई ऊर्जा, आपसी सौहार्द और सकारात्मकता का संचार करते हैं। रेल प्रशासन आगे भी इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। सभी के सामूहिक प्रयास एवं समर्पण से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री प्रिया पुरवार द्वारा किया गया। (महेश गुप्ता)जनसम्पर्क अधिकारीपूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ

बादशाहनगर स्थित मनोरंजन संस्थान में हर्षाेल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव



